नई दिल्ली। अमिताभ कांत ने कहा कि ‘लॉकडाउन का तीसरा फेज जो लागू किया गया है उसे लॉकडाउन-3.0’ नहीं बल्कि ‘ओपनिंग 1.0’ कहना चाहिए। केंद्र सरकार ने रोजगार और अर्थव्यवस्था की चुनौती को देखते हुए ही खोले जाने की दिशा में यह कदम उठाए हैं। अमिताभ कांत ने बताया कि 1928 की मंदी के दौरान रुजवेल्ट ने कहा था डरने के लिए कुछ नहीं है। डर ही है जो हमें डरा रहा है। इस डर को नहीं हराया तो बीमारी तो जाएगी नहीं, अर्थव्यवस्था भी नहीं बचेगी।