गोयल ने कहा, 'अगर एक झूठ को सैकड़ों बार भी दोहराया जाए, तो भी वह सत्य का विकल्प नहीं हो सकता। यहां एक सज्जन झूठी खबरें बना रहे हैं और फिर उसे फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए झूठ पर झूठ, गलत तथ्य पर गलत तथ्य भी सच्चाई नहीं बदल सकते। कांग्रेस एक मुद्दाविहीन पार्टी है, उनका नेतृत्व मूल आंकड़े, मूल तथ्य नहीं समझ सकता।' गोयल ने कहा कि संभव है कि कांग्रेसी 2012 के अपने अपराध छिपाने का प्रयास कर रहे हैं जब प्रथम परिवार (गांधी परिवार) के दवाब में उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता कर और गांधी परिवार के सहयोगियों को फायदा पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण सौदा रद्द कर दिया था। रफाल सौदा करने के लिए मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए भाजपा नेता ने कहा, 'हम राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए पारदर्शी नीति बनाते हैं।'