नई दिल्ली: रफाल डील को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग बढ़ती ही जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के रफाल मुद्दे पर झूठ गिनाए।
पीयूष गोयल कहते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को झूठ बोलने की आदत पड़ गई है। उनके झूठ को पिछले कई साल से देश की जनता अनुभव कर रही है। जिस शख्स के पास किसी तरह का मुद्दा न हो वो क्या करेगा। उसके सामने झूठ बोलने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। अगर कोई लगातार 100 बार झूठ बोले तो वो सच की जगह नहीं ले सकता है।