
बिहार में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर जन सुराज यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर भी चर्चा की, दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद महागठबंधन सरकार में फूट पड़ सकती है। महाराष्ट्र में हुए सियासी परिवर्तन के बाद बिहार को लेकर भी ऐसी ही आशंका व्यक्त होने लगी। चर्चा थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा की ओर फिर से पाला बदल सकते हैं, लेकिन चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इससे उलट सोचते हैं।
बिहार के समस्तीपुर क्षेत्र में जन सुराज यात्रा निकाल रहे प्रशांत किशोर ने कहा, कि महाराष्ट्र में जो राजनीतिक घटना घटी है उससे मुझे नहीं लगता कि नीतीश कुमार हतोत्साहित होंगे जो लोग राजनीति करते हैं, वे बिहार के संदर्भ में कहते हैं, 'बिहार में महागठबंधन की सरकार में 2024 के लोकसभा चुनाव के पश्चात् बदलाव हो सकता है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की महागठबंधन सरकार पर फिलहाल कोई खतरा नहीं दिखता, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद इसमें बदलाव हो सकता है, और उन्होंने आरोप लगाया कि JDU, BJP या RJD के कुछ सांसदों के पाला बदल सकते हैं। JDU के कुछ एमपी या बीजेपी के कुछ एमपी या फिर RJD के कुछ एमपी एक दूसरे के दल-बदल लें या फिर एक दूसरे के संपर्क में हैं तो ये चुनाव के पहले होने वाली समान्य घटना है।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी को 'शादी कर लो' की सलाह पर बोले लालू , कहा- बिना पत्नी के पीएम आवास में रहना गलत
इसके आगे प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस दिन महागठबंधन बना था उसी दिन मैंने कहा था कि अगले लोकसभा चुनाव में जिस स्वरूप में महागठबंधन है या NDA है उस स्वरूप में चुनाव नहीं होगा। ये बात सत्य हो गई मांझी निकलकर भाजपा के साथ चले गए। इसी प्रकार अगले विधानसभा चुनाव से पहले आज की जो स्थिति है, इसमें भी बड़ा परिवर्तन होगा।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने मणिपुर दौरे का वीडियो ट्वीट किया और कही ये बात
Published on:
06 Jul 2023 07:14 pm

