भारत हिन्द महासागर में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए इंडोनेशिया के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण द्वीपों तक अपनी पहुंच बनाना चाहता है। इसको लेकर भारत और इंडोनेशिया के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हो सकता है। इसके अतिरिक्त भारत यहां बंदरगाह और आर्थिक क्षेत्र में निवेश करना चाहता है और यदि यह समझौता पीएम मोदी की वर्तमान यात्रा के दौरान किया जाता है, तो यह मोदी सरकार की 'एक्ट ईस्ट' नीति के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में लिया जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री के रूप में मोदी की यह पहली इंडोनेशिया यात्रा है। यात्रा के दौरान मोदी इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।