Video: देश की जनता को पीएम मोदी ने दी एक गारंटी, जानकर हो जाएंगे खुश
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पीएम मोदी ने कहा, आज मैं भी एक गारंटी देना चाहता हूं। अगर उनकी विपक्ष घोटाले की गारंटी है। तो मोदी की भी एक गारंटी है और मेरी गारंटी है, हर घोटालेबाज पर कार्रवाई की गारंटी। हर चोर-लुटेरे पर कार्रवाई की गारंटी। जिसने गरीब को लूटा है, देश को लूटा है उसका हिसाब तो होकर ही रहेगा। आज जब जेल की सलाखें सामने दिख रही हैं तब जाकर इनकी ये जुगलबंदी हो रही है।