11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election: PM मोदी आज MP के दौरे पर, चुनाव जीतने के लिए BJP को प्रधानमंत्री की जरूरत

MP Election: आखिर क्या कारण है कि मध्य प्रदेश में 19 साल से सरकार चला रही भाजपा को वहां चुनाव जीतने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की जरूरत हैं?

3 min read
Google source verification
 pm-modi-on-mp-visit-bjp-needs-pm-to-win-election

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिन के मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। यहां वह दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही वह भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। लेकिन आज हम यहां बात प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान होने वाले कार्यक्रमों को लेकर नहीं करेंगे। हम आपको बताएंगे कि कैसे प्रदेश में करीब दो दशक तक अपनी सत्ता चलाने के बावजूद भाजपा को प्रदेश में चुनाव जीतने के लिए PM नरेंद्र मोदी के चेहरे की जरूरत पड़ रही है।

19 साल में भाजपा ने प्रदेश को दिए तीन मुख्यमंत्री
भारतीय जनता पार्टी ने 2003 के विधानसभा चुनाव में उमा भारती की लीडरशिप में मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के चुनावी मैनेजमेंट को चित कर दिया और कांग्रेस 38 सीटों पर सिमट गई। तब से भाजपा सत्ता में है। इस दौरान भाजपा ने उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान के रूप में प्रदेश को 3 सीएम दिए। वर्तमान में प्रदेश की बागडोर शिवराज सिंह चौहान के हाथों में है और वह पिछले डेढ़ दशक से सीएम हैं, जो एक रिकॉर्ड है।

2018 में लगा भाजपा को झटका
मध्य प्रदेश में मामा उपनाम से मशहूर हो चुके CM शिवराज सिंह चौहान और भाजपा को 2018 विधानसभा चुनाव में उस वक्त जोर का झटका लगा। जब अपनी पूरी ताकत लगाने के बाद भी भाजपा 230 विधानसभा सीटों में से महज 109 सीटों पर ही चुनाव जीत पाई। वहीं, कांग्रेस ने इस चुनाव में 114 सीटें जीती थी। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ बसपा, सपा और निर्दलीयों के समर्थन से मुख्यमंत्री बनें। हालांकि ये सरकार आपसी मतभेद के कारण महज 15 महीने ही चल पाई।

भाजपा को PM मोदी की जरुरत
2022 में कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के बागी विधायकों के साथ मिलकर अपनी सरकार बना ली। अब प्रदेश में फिर से अगले 3 महीने में चुनाव है। शिवराज सिंह चौहान की सरकार के दो दशक की एंटी-इनकम्बेंसी को देखते हुए पार्टी को चुनाव में जाने के लिए अपने सबसे बड़े चेहरे का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी 2023 में अब तक प्रदेश का 2 दौरा कर चुके हैं।

केंद्र और राज्य सरकार प्रदेश को दे रही सौगात
मध्य प्रदेश में चुनाव जीतने के लिए भाजपा की केंद्र सरकार भी प्रदेश को लगातार नई योजनाएं दे रही है। चाहे वह कूनो नेशनल पार्क के रूप में हो या प्रदेश को 6 महीने के भीतर 3 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात हो। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने प्रदेश की एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं को हर महीने लाड़ली बहना योजना के तहत 1000 रुपए खाते में भेज रही है। मुख्यमंत्री कई अलग-अलग मौकों पर कह चुके हैं कि वह 1000 की राशि को आगे चलकर 3000 तक कर देंगे।

ये भी पढ़ें: Manipur Violence: सर्वदलीय बैठक के बाद बोले मुख्यमंत्री- गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर को लेकर परेशान

कांग्रेस ने प्रदेश में चला है फ्री का दांव
बता दें कि साल के अंत में प्रदेश में होने वाले चुनाव को जीतने के लिए कांग्रेस ने प्रदेश में फ्री का दांव चला है। पिछले 6 महीने में इस दांव से कांग्रेस ने भाजपा से दो राज्य (हिमाचल और कर्नाटक) छिन लिए है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में सरकार बनने पर वहां के लोगों को फ्री बिजली, पानी, महिलाओं को बस यात्रा, 500 रुपए में गैस-सिलेंडर के साथ ही महिलाओं को 1500 रुपए नगद देने का ऐलान किया है।

भाजपा को मोदी की जरुरत
राजनीति के जानकार मानते है कि वर्तमान समय में अगर देश में किसी भी नेता की सबसे ज्यादा मास अपील है तो वह नरेंद्र मोदी है। कई चुनावों में देखा गया कि उनको सुनने के लिए लोग आते है। इसके साथ ही वह जिन विधानसभाओं में प्रचार करते है पार्टी को वहां बढ़त मिलती (अपवाद हर जगह होते है)। प्रदेश में करीब दो दशक से सत्ता पर काबिज भाजपा को अपना गढ़ बचाने के लिए PM मोदी की जरूरत हैं। इसलिए पार्टी उनकी कई जगहों पर कार्यक्रम करवा रही है।