
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली। हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा के लिए वोट डाले जाएंगे। इससे पहले चुनाव प्रचार प्रसार जोरों पर है। राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक लगातार प्रचार प्रसार कर रहे हैं। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सूबे में रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी 14 अक्टूबर से रैली को संबोधित करेंगे। उनकी पहली रैली बल्लभगढ़ और फरीदाबाद में होगी। उसके बाद थानेसर और हिसार में संबोधित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हरियाणा चुनाव प्रभारी नरेंद्र तोमर ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा 75 से ज्यादा सीटें जीतेगी और राज्य में दूसरी बार सरकार बनाएगी।
भाजपा के ये स्टार प्रचारक भी सभाओं को करेंगे संबोधित
वहीं भाजपा प्रमुख अमित शाह भी हरियाणा के रतिया, जींद, पंचकूला, कालका, तोशाम, दादरी व अन्य विधानसभा क्षेत्रों में रैलियों और सभाओं को संबोधित करेंगे। इनके अलावा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे।
नरेंद्र सिंह तोमर ने भरोसा जताते हुए कहा कि 2019 के आम चुनाव में पार्टी ने 300 से अधिक सीटों का लक्ष्य रखा था, जिसे हासिल किया। इसलिए हरियाणा में आसानी से दोबारा सत्ता में आने का भरोसा है।
24 अक्टूबर को दोनों राज्यों में आएंगे नतीजे
गौरतलब है कि हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में बीजेपी शिवसेना के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है, जबकि हरियाणा में भी पार्टी वापसी करने के लिए मेहनत कर रही है।
Updated on:
09 Oct 2019 11:39 am
Published on:
09 Oct 2019 10:04 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
