19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उपचुनाव में पीएम मोदी का रिकॉर्ड हमेशा रहा है खराब, 23 लोकसभा में से जीती बस 4

जब से मोदी पीएम बने हैं तब से लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रदर्शन खराब रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

May 31, 2018

pm modi

उपचुनाव में पीएम मोदी का रिकॉर्ड हमेशा रहा है खराब, 23 लोकसभा में से जीती बस 4

नई दिल्‍ली। पिछले चार सालों में किसी भी पार्टी के मुकाबले लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटों पर जीत मिली है। दूसरे नंबर पर भाजपा और उसके बाद टीएमसी की बारी आती है। यानी उपचुनाव में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली पार्टी कांग्रेस है। मोदी के पीएम बनने के बाद से अब तक 23 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए और भाजपा के केवल चार सीटों में जीत दर्ज करने में सफल हुई। और अब देश के 11 राज्यों में चार लोकसभा और दस विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के बाद जारी मतगणना के रुझानों से साफ है कि कमोबेश इस बार भी भाजपा का हाल पहले वाला ही है। इस बार चार लोकसभा सीटों में से एक पर ही भाजपा के पक्ष में परिणाम आने की उम्‍मीद है।

संघ के कार्यक्रम में प्रणब दा के शामिल होने से खौफजदा क्‍यों है 'सेक्युलर' कांग्रेस?

योगी और मौर्य के गढ़ में भी हार
इस साल मार्च में उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की इलाहाबाद में फुलपुर सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा को बिहार के अररिया में लोकसभा के उपचुनाव में भी हार झेलनी पड़ी थी। इस सीट पर आरजेडी को जीत मिली। लालू प्रसाद के जेल में होते हुए भी तेजस्‍वी यादव अपना दमखम दिखाने में सफल हुए। 2014 के बाद से लेकर अब तक कांग्रेस को उपचुनाव में 5 लोकसभा सीटों पर जीत मिली है। इन पांच सीटों में से कांग्रेस ने अमृतसर लोकसभा सीट को बरकरार रखा और बाकी भाजपा की चार सीटों पर सेंध लगाने में सफल हुई।

बीजेपी के हाथ से निकली यूपी की नूरपूर सीट, संकट में पार्टी का 'मिशन 2019

23 में से 10 पर था भाजपा का कब्‍जा
2014 से जिन 23 सीटों पर लोकसभा के उपचुनाव हुए हैं, इनमें से 10 सीटों पर पहले से ही भाजपा का कब्जा था। इनमें से भाजपा को 4 में जीत मिली और छह में हार का सामना करना पड़ा। इनमें से दो सीटों पर भाजपा को 2014 में जीत मिली थी जब नरेंद्र मोदी को ऐतिहासिक जनादेश मिला था। इसके बाद भाजपा को 2016 में 2 सीटों पर जीत मिली। साल 2015, 2017 और मार्च 2018 में बीजेपी को एक भी लोकसभा उपचुनाव में जीत नहीं मिली।