आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने 28 अप्रैल की शाम केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले एक लेजर शो का आयोजन करने की योजना बनाई है। इस लेजर शो के माध्यम से केदारनाथ धाम की महत्ता, भगवान शिव के अनेकों रुपों का प्रदर्शन, शिव महोत्सव और पीएम मोदी के प्रयासों से हो रे निर्माण कार्यों को दिखाने की योजना है। सूत्रों के हवाले सी मिली जानकारी के मुताबिक यह तय था कि पीएम मोदी की अगुवाई में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।