मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के नव निर्वाचित राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्रादोर ने चुनावी जीत हासिल करेन के बाद पूर्ववर्ती राष्ट्रपति के वेतन के मुकाबले अपने वेतन में 40 फीसदी कटौती करने का निर्णय लिया है। लोपेज ओब्रादोर ने संवाददाताओं को बताया कि वह प्रति माह 5,707 डॉलर बतौर वेतन लेंगे। उनके छह साल के कार्यकाल के दौरान कोई भी सरकारी अधिकारी राष्ट्रपति से ज्यादा वेतन नहीं ले सकेगा।