
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार पर सबसे बड़ा हमला बोला है। प्रियंका ने देश की अर्थव्यवस्था को नीचे धकलने के लिए भी बीजेपी और मोदी सरकार नीतियों को जिम्मेदार बताया। प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा सरकार कब तक हेडलाइन मैनेजमेंट से काम चलाएगी, जबकि देश की अर्थव्यवस्था और कारोबार लगातार नीचे जा रहे हैं।
आपको बता दें कि ये हाल में देश की अर्थव्यवस्था को लेकर नीति आयोग ने भी चिंता जाहिर की थी। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने भी कहा था देश की अर्थव्यवस्था 70 साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट के जरिये मोदी सरकार को जमकर घेरा। प्रियंका ने ट्वीट में लिखा- 'किसी झूठ को सौ बार कहने से झूठ सच नहीं हो जाता। क्चछ्वक्क सरकार को ये स्वीकार करना चाहिए कि अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक मंदी है और उन्हें इसे हल करने के उपायों की तरफ बढ़ना चाहिए।
मंदी का हाल सबके सामने है। सरकार कब तक हेडलाइन मैनेजमेंट से काम चलाएगी?'
ये पहला मौका नहीं है जब प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा हो।
सितंबर महीने में ही प्रियंका ने दूसरी बार मोदी सरकार को घेरा है। एक सितंबर को भी प्रियंका गांधी ने बिगड़ती अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और कारोबार ठप होने पर सरकार पर बड़ा हमला बोला था।
Published on:
03 Sept 2019 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
