वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता अनुपम दुबे को रविवार को 12 अन्य लोगों के साथ सीतापुर में उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वे दो लक्जरी कारों में सवार होकर जिले में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। उनके पास से कई हथियार भी बरामद हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, अनुपम दुबे गैंगस्टर विकास दुबे के रिश्तेदार हैं, जिसने शुक्रवार को कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी और उनकी गिरफ्तारी इसी मामले के संबंध में हुई है।