5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेवाड़ी गैंगरेप मामला : दिल्‍ली में महिला संगठनों का प्रदर्शन, गृहमंत्री ने की हरियाणा सीएम से बात

हरियाणा के रेवाड़ी में 19 साल की सीबीएसई टॉपर के साथ गैंग रेप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर लोगों में इतना आक्रोश है।

2 min read
Google source verification
ajay yadav

रेवाड़ी गैंगरेप मामला : दिल्‍ली में महिला संगठनों का प्रदर्शन, गृहमंत्री ने की हरियाणा सीएम से बात

नई दिल्ली : हरियाणा के रेवाड़ी (महेंद्रगढ़) में 19 साल की छात्रा के साथ गैंग रेप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर लोगों में इतना आक्रोश है कि अब उसके खिलाफ राज्‍य के बाहर भी प्रदर्शन होने शुरू हो गए हैं। हालांकि मुख्‍य मुख्य आरोपी अब पुलिस के हत्‍थे चढ़ चुका है, लेकिन लोगों में आक्रोश जबरदस्‍त है। इसे लेकर कांग्रेस ने सोमवार को प्रदर्शन किया व उपायुक्त को ज्ञापन देकर अन्‍य आरोपितों की भी अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस के कैप्‍टन अजय यादव, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव समेत कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। अजय सिंह ने कहा कि इस घटना ने उन्‍हें तिलमिला कर रख दिया है। बता दें कि कांग्रेसी नेता अजय यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के समधी हैं।

दिल्‍ली में भी विरोध प्रदर्शन
इस गैंगरेप के विरोध में दिल्ली में भी जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सोमवार को भी कई कई महिला संगठनों ने सभी आरोपियों को तुरत गिरफ्तार में लेने की मांग की। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी दिल्ली में कहा कि उन्‍होंने हरियाणा के मुख्‍यमंत्री सीएम मनोहर लाल से इस संबंध में बात कर उचित कदम उठाने को कहा है।

रविवार को मास्‍टरमाइंड को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बता दें कि रेवाड़ी गैंगरेप के मुख्‍य अभियुक्‍त को निशु को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि कई आरोपी अब भी बाहर हैं। एसआईटी प्रमुख व नूंह की एसपी नाजनीन भसीन ने जानकारी दी थी कि निशु इस शर्मनाक कांड का मुख्‍य आरोपी है। पीड़िता का अपहरण कर उसके साथ बलात्‍कार करने में यह सबसे आगे-आगे था। इसके अलावा पुलिस ने लूखी के एक झोलाछाप संजीव कुमार को भी गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसे इस दुष्‍कर्म की जानकारी थी, लेकिन उसने पुलिस को नहीं बताया।

अभियुक्‍तों में एक सेना का जवान भी है शामिल
हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वह सीबीएसई टॉपर छात्रा के साथ हुए इस दुष्‍कर्म से बेहद आहत हैं। किसी को बख्‍शा नहीं जाएगा। यह दुर्भाग्‍यपूर्ण है कि इनमें एक सेना का जवान भी शामिल था। उधर हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने भी फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। उन्‍होंने पीड़िता की पढ़ाई का खर्चा भी महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से उठाए जाने की बात कही है।