1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब: सुखबीर सिंह बादल हिरासत में, सिख इतिहास से छेड़छाड़ के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम व शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को हिरासत में लिया गया है।

2 min read
Google source verification
Sukhbir Singh Badal

पंजाब: सुखबीर सिंह बादल हिरासत में, सिख इतिहास से छेड़छाड़ के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम व शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को हिरासत में लिया गया है। बादल सोमवार को अपने समर्थकों के साथ चंडीगढ में पाठ्यपुस्तकों में सिख इतिहास के तथ्यों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। तभी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और पार्टी के अन्य नेताओं को सोमवार को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया। आपको बता दें कि पूर्व डिप्टी सीएम व पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर सिंह उनकी पार्टी के नेता पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की पाठ्यपुस्तकों के तथ्यों में बदलाव का विरोध कर रहे थे।

तेज प्रताप-ऐश्वर्या विवाद से अलग हुए तेजस्वी, राजनीतिक करियर पर लगा रहे पूरा ध्यान

विरोध प्रदर्शन करते हुए अकाली दल के नेताओं ने पुलिस की दो अवरोधों को तोड़कर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आवास पर जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने कहा कि वे इस मसले को लेकर तब तक विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे, जब तक मुख्यमंत्री सिख समुदाय से माफी नहीं मांगेंगे और स्कूली बच्चों को गलत तथ्य परोसने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे।

पटना: ट्रेनी कांस्टेबल की मौत के बाद उपद्रव, अनुशासनहीनता के आरोप में 175 सिपाही बर्खास्त और 23 निलंबित

तेजप्रताप-ऐश्वर्या विवाद: लालू के करीबी नेता रघुवंश बोले, बीवी से अलग होकर क्या मोदी नहीं बने पीएम?

बादल ने संवाददाताओं को बताया कि उनकी पार्टी सिख गुरुओं और सिख धर्म व संस्कृति के सम्मान की रक्षा के लिए कोई भी त्याग करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जानबूझकर पिछले कुछ महीनों में दूसरी बार सिख इतिहास के साथ छेड़छाड़ की है। उन्होंने कहा कि इतिहास के तथ्यों को इस तरह से बदला गया है कि आने वाली पीढ़ी अपने धर्म व विरासत पर गर्व नहीं करेंगे।

Story Loader