26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज प्रताप-ऐश्वर्या विवाद से अलग हुए तेजस्वी, राजनीतिक करियर पर लगा रहे पूरा ध्यान

तेज प्रताप यादव की तलाक की अर्जी के बाद बिहार के पूर्व सीएम और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के परिवार में घमासान मचा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 5 Nov 2018, 9:33 AM IST

news

fgf

नई दिल्ली। तेज प्रताप यादव की तलाक की अर्जी के बाद बिहार के पूर्व सीएम और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के परिवार में घमासान मचा है। हालांकि परिवार और सगे संबंधी इस मामले में समझोते का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन तेज प्रताप अपनी तलाक वाली बात पर अडिग हैं। वहीं परिवार की इस कलह से दूर और तेजप्रताप-ऐश्वर्या के झगड़े अलग तेजस्वी यादव अपना करियर चमकाने में जुटे हैं। यही कारण है कि उन्होंने मीडिया के सामने दिए बयान में यह साफ कर दिया है कि उन्हें इस झगड़े से कोई मतलब नहीं है।

दिल्ली: धक्का-मुक्की से भड़के मनोज तिवारी, अमानतुल्लाह को बताया दाऊद का गुर्गा

दरअसल, पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे तेजस्वी ने मीडिया पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह बात उनकी समझ से परे कि मीडिया न जाने क्यों इस मामले को इतना तूल दे रहा है। हालांकि इस दौरान उनका चेहरा काफी उतरा हुआ था। यही नहीं उन्होंने इस मामले की तुलना बिग बॉस से कर डाली। उन्होंने कहा कि लोग आजकर बिग बॉस अधिक देखने लगे हैं। आपको बता दें कि लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने पत्नी ऐश्वर्या राय के खिलाफ कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। यहां चौंकाने वाली बात यह कि लगभग पांच माह पहले लालू परिवार ने जिन खुशियों व धूमधाम से तेज प्रताप की शादी की थी, आखिर उसमे ऐसा क्या हुआ कि बात तलाक तक पहुंच गई।

तेजप्रताप-ऐश्वर्या विवाद: लालू के करीबी नेता रघुवंश बोले, बीवी से अलग होकर क्या मोदी नहीं बने पीएम?

वहीं, लालू समेत पूरा परिवार तेज प्रताप के इस कदम से काफी नाराज है। यहां तक कि हॉस्पिटल में इलाज करा रहे लालू ने खुद इस मामले को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। वहीं, बिहार के पटना साहेब से भाजपा के बागी सांसद व बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघन सिन्हा ने तेज प्रताप और ऐश्वर्या विवाद में समझोता कराने की इच्छा जाहिर की है। भाजपा सांसद ने कहा कि अगर उनसे कोई इस मामले में मध्यस्ता कराने को कहेगा तो वह जरूर आगे आएंगे।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग