1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी के खिलाफ राहुल गांधी को मिला पाकिस्तान का समर्थन: अमित शाह

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं मोदी हटाओ, पाकिस्तान भी कहता है मोदी हटाओ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 23 Sep 2018, 11:44 AM IST

Amit Shah

पीएम मोदी मोदी के खिलाफ राहुल गांधी को मिला पाकिस्तान का समर्थन: अमित शाह

नई दिल्ली: भारत में रफाल समझौते को लेकर हो रही बहस के बीच अब पाकिस्तान की एंट्री हुई है। पाक के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट के शेयर करते हुए मोदी सरकार पर हमला किया। इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी को घेर लिया और कहा कि अब तो पाकिस्तान भी राहुल का समर्थन कर रहा है।

राहुल-पाक दोनों कहते हैं मोदी हटाओ: शाह

शाह ने ट्विटर पर लिखा कि राहुल गांधी कहते हैं 'मोदी हटाओ', पाकिस्तान कहता है कि 'मोदी हटाओ'। अब पाकिस्तान भी प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ राहुल गांधी के निराधार आरोपों का भी समर्थन करता है। क्या कांग्रेस पीएम मोदी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय महागठबंधन बना रही है? इसके साथ शाह ने फवाद खान के एक ट्वीट को शेयर किया है।

जनरल रावत के बयान पर पाकिस्तान ने दी युद्ध की धमकी, कहा- हमारे पास परमाणु हथियार

रफाल डील में कूदा पाकिस्तान

दरअसल पाकिस्तानी सूचना मंत्री ने कहा कि भारतीय सरकार ने रफाल डील में पीएम मोदी को बचाने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ दुष्प्रचार करना शुरू किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दो ट्वीटस को शेयर करते हुए फवाद चौधरी ने कहा है कि, 'इससे पता चलता है कि बीजेपी पाकिस्तान के खिलाफ क्यों जहर उगल रही है। राफेल डील पर अपनी जंग खुद लड़ो।' उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पर इस डील को लेकर इस्तीफा देने का भारी दबाव है, इसलिए भारत सरकार इस रक्षा सौदे घोटाले से दुनिया का ध्यान हटाना चाहती है।

वार्ता रद्द करने पर दी युद्ध की धमकी

संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा की बैठक के इतर भारत और पाकिस्तान की प्रस्तावित वार्ता रद्द करने पर पाक बौखला गया है। पहले पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने पीएम मोदी पर ट्वीट करते हुए तंजा कसा। उसके बाद सूचना मंत्री फवाद खान ने रफाल डील को लेकर यह बयान दिया है। इससे पहले सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के आतंकवाद को मुंह तोड़ जवाब देने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर आसिफ गफूर ने कहा, 'हम एक परमाणु संपन्न देश हैं और हमेशा युद्ध के लिए तैयार हैं।' गफूर ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की शांति वार्ता की अपील को कमजोरी समझकर भारत बहुत बड़ी भूल कर रहा है।