नई दिल्ली: रफाल विमान सौदे को लेकर मचे घमासान पर बीजेपी ने अब यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के दामाद का कनेक्शन निकाला है। मंगलवार को बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस रफाल का विरोध इसलिए कर रही है क्योंकि ये डील रॉबर्ट वाड्रा के दोस्त संजय भंडारी को डील नहीं मिल पाया है। हथियार सप्लायर संजय भंडारी और वाड्रा पुराने मित्र हैं। संजय भंडारी ने अगस्त 2012 में वाड्रा के लिए प्लेन टिकट कटवाए थे। पात्रा ने कहा कि भंडारी हथियार का बहुत बड़ा दलाल हैं। संजय भंडारी के घर 2016 में छापे पड़े थे उस वक्त उनके घर से रफाल के दस्तावेज मिले थे।