आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ट्वीट के साथ एक खबर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि ‘मिस्टर 56 को जो पसंद आता है, उसे सूट पहनना चाहिए, 45000 करोड़ रुपये का कर्ज होना चाहिए, यही नहीं उसके पास 10 दिन पुरानी कंपनी होनी चाहिए। इसके साथ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को कहा है कि फ्रांस के साथ 36 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद की डील के बाद इसका ‘ऑफ सेट’ कॉन्ट्रैक्ट एक ऐसी प्राइवेट कंपनी रिलायंस डिफेंस लिमिटेड को दिया गया, जिसके पास इसका कोई अनुभव ही नहीं।