19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री की फिसली जुबान, राहुल गांधी को बताया निपह वायरस

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष पर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने राहुल गांधी को एक खतरनाक वायरस बताया है।

2 min read
Google source verification
anil vij

zzzzzzzzzz

चंडीगढ़ः हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर भाषा की मर्यादा पार कर दी है। इस बार उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निपह वायरस बताया है। ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी उस निपह वायरस की तरह हैं जो भी राजनीतिक पार्टी इसके सम्पर्क में आएगी वह फना हो जाएगी। कांग्रेस के खिलाफ हमेशा विवादित बयान देने वाले अनिल विज ने कहा कि जो भी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की कोशिश करेगी वह खत्म हो जाएगी। कर्नाटक में जेडीएस का कांग्रेस से गठबंधन की तरफ इशारा करते हुए विज ने कहा कि निपह वायरल( राहुल गांधी) से राजनीतिक पार्टियों को बचना चाहिए।

पहले भी दिया था विवादित बयान
ऐसा नहीं है कि अनिल विज पहली बार कांग्रेस के खिलाफ जहर उगले हैं। वे इससे पहले भी कई बार कांग्रेस और गांधी परिवार के खिलाफ विवादित बयान दे चुके हैं। अभी हाल में ही जब हरियाणा में खुले में नमाज पढ़ने पर विवाद हुआ था तब उन्होंने कहा कि किसी जगह को कब्जा करने की नीयत से नमाज पढ़ना गलत है। इससे पहले गुजरात चुनाव के समय अनिल विज ने कांग्रेसी नेताओं की तुलना कुत्ते से करते हुए कहा था कि 100 कुत्ते मिलकर भी एक शेर का मुकाबला नहीं कर सकते। वहीं साल 2017 में जब राहुल गांधी ने अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकी हमले पर सवाल उठाया था तब उन्होंने कहा था कि लगता है राहुल गांधी अपने नानी के घर (इटली) से खाली हाथ लौटे हैं लेकिन देश उम्मीद कर रहा था कि वे बुद्धि लेकर वापस भारत आएंगे। अक्टूबर 2016 में अनिल विज ने कहा था कि कांग्रेस के नेताओं को पारंपरिक गांधी टोपी पहनने की बजाय हेलमेट पहनना चाहिए।

ये भी पढ़ेंःनिपाह वायरस के अलर्ट के बीच इस बीमारी का अटैक

खतरनाक है निपह वायरस
दरअसल इन दिनों केरल में निपह वायरल फैला है। यह वायरल काफी खतरनाक है। केरल में इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 14 लोग अपनी जान गवां बैठे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह वायरस चमगादड़ से फैलता है।