
कश्मीर के बाद अब बिहार की बारी, जेडीयू से भी टूट सकता है भाजपा का गठबंधन!
नई दिल्ली। भाजपा-पीडीपी का गठबंधन टूटने के बाद जम्मू-कश्मीर में पैदा हुए सियासी घमासान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि अवसरवादी भाजपा-पीडीपी गठबंधन ने जम्मू-कश्मीर में आग लगा दी, जिसमें हमारे बहादुर सैनिकों सहित कई निर्दोष लोगों की मौत हो गई। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और पीडीपी के गठबंधन वाली सरकार ने यूपीए द्वारा कड़ी मेहनत से किए गए सालों के काम को नष्ट कर दिया है।
राज्यपाल शासन के तहत जारी रहेगा नुकसान
कांग्रेस अध्यक्ष ने कश्मीर के ताजा सियासी हालात पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने टवीट कर कहा कि अब राज्य में राज्यपाल शासन के तहत नुकसान जारी रहेगा। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन से अलग होने के बाद भाजपा भ्रष्टाचार के लिए पीडीपी को जिम्मेदार ठहराने का प्रयास करेगी। कांग्रेस द्वारा नई सरकार के गठन के लिए पीडीपी को समर्थन देने के सवाल पर आजाद ने कहा कि इसका सवाल ही पैदा नहीं होता।
चुनाव में नतीजों की तस्वीर
87 सदस्यीय विधानसभा के लिए 2014 में चुनाव हुए थे, जिसमें पीडीपी को 28, नेशनल कांफ्रेंस को 15, भाजपा को 25, कांग्रेस को 12, पीपुल्स कांफ्रेंस को दो, माकपा, पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट को एक-एक सीटें मिली थीं और तीन निर्दलीय निर्वाचित हुए थे। वहीं सीएम पद से इस्तीफा दे चुकीं पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य में बल प्रयोग की नीति कार्य नहीं करेगी। उन्होंने पीडीपी नीत गठबंधन से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अलग होने के बाद सरकार गठन के लिए अन्य किसी भी पार्टी से गठबंधन की बात को खारिज कर दिया।
Published on:
19 Jun 2018, 7:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.