नागालैंड के कांग्रेस सांसद उत्तम कुमार रेड्डी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राहुल गांधी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं, 'कई लोग ऐसे हैं जो निडर लेकिन पार्टी से बाहर हैं, वे सब हमारे हैं और उन्हें कांग्रेस से जोड़ना चाहिए। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो कांग्रेस के अंदर हैं और डर रहे हैं, ऐसे लोगों को आरएसएस में चले जाना चाहिए क्योंकि हमें डरपोक लोगों की जरूरत नहीं है।'