राजनीतिक पंडितों के अनुसार पंजाब कांग्रेस में चल रहे घमासान से जुड़ी यह आखिरी मीटिंग है और आज ही सिद्धू को लेकर पार्टी बड़ा ऐलान कर सकती है। सूत्रों के अनुसार सिद्धू को पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर बैठाया जा सकता है, जिसके लिए हरीश रावत और प्रियंका गांधी ने सिद्धू की पैरवी की है। लेकिन अमरिंदर गुट इस पर सहमत होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।