नई दिल्ली। कर्नाटक में सीएम कुमारस्वामी ने कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के मुखिया तो बन गए लेकिन सीएम का ताज उनके लिए कांटों से भरा है। उन्हें हर बात के कांग्रेस से सहमति लेनी पड़ रही है। नया बजट पेश करने को लेकर गठबंधन के दोनों दलों के बीच विवाद इतना बढ़ गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हस्तक्षेप करना पड़ा। उनके हस्तक्षेप के बाद यह तय हुआ है कि कर्नाटक विधानसभा में अब नया बजट पेश किया जाएगा। सीएम नए बजट की तैयारी में जुट गए हैं, लेकिन बजट पास कराने को लेकर वो अब भी दुविधा की स्थिति में हैं। ऐसा इसलिए कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया चाहते हैं कि जो बजट उन्होंने पेश किया था उसे ही कुमारास्वामी सरकार आगे बढ़ाए, नया बजट पेश न किया जाए।