2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kangana Ranaut के बयान पर भड़की मनसे, राज ठाकरे की पार्टी ने दिया ये जवाब

Kangana Ranaut के मुंबई में पीओके जैसी फीलिंग वाले बयान पर भड़की मनसे राज ठाकरे की पार्टी ने साफ कहा- मुंबई पुलिस की वजह से हम सब सुरक्षित इस तरह के बयान नहीं किए जाएंगे बर्दाश्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 4 Sep 2020, 4:20 PM IST

Kangana Ranaut target on MNS

मनसे के निशाने पर कंगना रनौत

नई दिल्ली। बेबाक बयानों को लेकर अकसर सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) एक बार फिर चर्चा में हैं। एक बार उनका बयान महाराष्ट्र सरकार के साथ अन्य राजनीतिक दलों के निशाने पर है। कंगना रनौत के 'मुंबई में पीओके जैसा महसूस होता है' वाले बयान को लेकर राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने कड़ी आलोचना की है।

आपको बता दें कि कंगना रनौत सुंशांत सिंह राजपूत केस को लेकर लगातार अपनी बयानबाजी की वजह से कांग्रेस, शिवसेना समेत बॉलीवुड के कई दिग्गजों के विरोध का सामना कर रही हैं। अब इस हालिया बयान ने उन्हें मनसे के भी निशाने पर ला दिया है। मनसे से चेतावनी भरे लहजे में इस तरह के बयानों को बर्दाश्त नहीं करने की बात कही है।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें और किन चुनाव को लेकर कही बात

1984 सिख विरोधी दंगों में उम्र कैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को लेकर राजनीतिक दलों के निशाने पर हैं। मुंबई में पीओके जैसा महसूस करने वाले उनके बयान ने उन्हें मनसे के निशाने पर ला दिया है। दरअसल अपने इस बयान के जरिए कंगना रनौत ने मुंबई पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर ही सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

कंगना के इस बयान को लेकर मनसे ने साफ कहा है कि हम सब मुंबई पुलिस की वजह से ही सुरक्षित महसूस करते हैं। कोई इस तरह के बयान देगा तो हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

दरअसल कंगना के इस बयान के बाद मनसे फिल्म वर्कर्स यूनियन के प्रमुख अमेया खोपकार ने कंगना के ट्वीट को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि- मुंबई पुलिस के खिलाफ कोई कुछ भी बोले, ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खोपकार ने कहा कि मुंबई पुलिस की वजह से ही यहां रहने वाले तमाम लोग सुरक्षित हैं। मुंबई पुलिस की वजह से ही महिलाएं देर रात को भी आ-जा सकती हैं। क्योंकि उन्हें मुंबई पुलिस पर भरोसा है।

अमेय ने ये भी कहा कि हम किसी को भी ये इजाजत नहीं देंगे कि वे मुंबई पुलिस पर हल्के स्तर से बयानबाजी करे।

ऐसे शुरू हुआ विवाद
दरअसल कंगना रनौत ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि शिवसेना सांसद संजय राउत ने उन्हें धमकी दी है कि वे वापस मुंबई ना आएं। कंगना ने कहा पहले मुंबई की सड़कों पर नारे लगाए गए अब खुलेआम धमकी दी जा रही है।

कंगना ने मुंबई पीओके जैसी फीलिंग क्यों आ रही हैं? कंगना से इस ट्वीट ने उन्हें विरोधियों के निशाने पर ला खड़ा किया। कई फिल्मी हस्तियों ने मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए कंगना को गलत बताया।