2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Election Commission का बड़ा ऐलान, बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही होंगे 65 खाली सीटों पर उपचुनाव

Election Commission का बड़ा ऐलान बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही होंगे खाली पड़ी 65 सीटों के उपचुनाव 29 नवंबर को खत्म हो रहा है नीतीश सरकार का कार्यकाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 4 Sep 2020, 3:42 PM IST

Election Commission of India

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस संकट के बीच केंद्रीय चुनाव आयोग ( Election Commission of India ) ने बड़ा ऐलान किया है। चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही देशभर में खाली पड़ी 64 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट समेत कुल 65 सीटों पर एक समय के आस-पास चुनाव करने का फैसला लिया है।

इसके साथ ही तारीखों के ऐलान को लेकर भी चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Assembly Polls ) के साथ 65 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान उचित समय पर कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो जाएगा। यही वजह है कि चुनाव आयोग अक्टूबर और नवंबर से शुरुआत दिनों में चुनाव करवा सकता है।

7 सितंबर से दोबारा शुरू हो रही है मेट्रो ट्रेन, सफर करने से पहले जान ले ये जरूरी बातें वरना बढ़ सकती है मुश्किल

1984 सिख विरोधी दंगे मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जानें क्या है मामला

केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बड़ी घोषणा की। आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही देशभर में खाली पड़ी 65 सीटों पर भी एक साथ चुनाव करने का निर्णय लिया है।

एक साथ चुनाव की बताई ये वजह
इलेक्शन कमीशन ने बिहार विधानसभा चुनाव के 65 सीटों के उपचुनाव को एक साथ कराने के पीछे जो वजह बताई वो ये है कि कानून व्यवस्था और संबंधित रसद की आसानी से आवाजाही सुनिश्चित हो।

दरअसल चुनाव के लिए सुरक्षा बलों के बुलाने और दूसरी व्यवस्था करने में होने वाली आसानी को ध्यान में रखा गया है। सीएपीएफ और दूसरे बल बिहार के चुनाव के लिए आएं तो दूसरे उपचुनाव भी संपन्न करा लिए जाएं।

जल्द होगा तारीखों का ऐलान
चुनाव आयोग के मुताबिक जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान भी कर दिया जाएगा।
आपको बता दें कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग इसको लेकर गाइडलाइन भी जारी कर चुका है। इसके तहत सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन दाखिल करने की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही उम्मीद जमानत राशि भी ऑनलाइन जमा करा सकेंगे। ये सुविधा कोविड-19 की वजह से ही दी गई है।

इन बातों को रखना होगा ध्यान
उम्मीदवार और राजनीतिक दलों को फेस मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर, दस्तानों का इस्तेमाल चुनाव प्रक्रिया के दौरान करना होगा।

इसके साथ ही सामाजिक दूरी यानी सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पालन करना होगा। चुनाव संबंधी सभी गतिविधियों के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य होगा।