6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रजनीकांत की पार्टी का वेबसाइट और लोगो लॉन्च, लोगों से की जुड़ने की अपील

राजनीति में कदम रखने की घोषणा के एक दिन बाद ही सुपरस्टार रजनीकांत ने सोमवार को पार्टी का लोगो,एक वेबसाइट और एप लॉन्च किया है

2 min read
Google source verification
Rajinikanth

चेन्नई: राजनीति में कदम रखने की घोषणा के एक दिन बाद ही सुपरस्टार रजनीकांत ने सोमवार को पार्टी का लोगो लॉन्च कर दिया है। इसके साथ उन्होंने एक वेबसाइट और एप लॉन्च किया और लोगों से अपने अभियान में जुड़ने की अपील।
ट्वीट कर दी जानकारी
रजनीकांत ने कहा कि मैंने एक वेब पेज बनाया है, जहां मेरे पंजीकृत प्रशंसकों के संगठन के सदस्य और गैर पंजीकृत संगठनों के सदस्य व लोग, जो तमिलनाडु की राजनीति में एक अच्छा बदलाव चाहते हैं, वे अपना नाम और पहचान पत्र के साथ हमसे संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।

रजनी ने फैलाई सनसनी
अभिनेता से रजनीकांत ने रविवार को जब नेता बनने का ऐलान किया तो राजनीतिक हल्कों में सनसनी फैल गई। जहां स्थापित राजनीतिक दल अवसरों की राजनीति करते दिखाई देते हैं, वहीं रजनीकांत ने एक मिनट का वीडियो अपलोड कर नए साल की बधाई दी और राजनीति में उनके आगमन पर समर्थन देने के लिए शुक्रिया किया।


तमिलनाडु में एक अच्छा बदलाव लाएं
उन्होंने वीडियो में कहा, "चलो तमिलनाडु में एक अच्छा बदलाव लाएं। तमिलनाडु की जनता और तमिलनाडु की जय हो।" वीडियो में उनका प्रसिद्ध हुआ लोगो दिखाई दिया, जिसे सच्चाई, श्रम, उत्कर्ष जैसे शब्दों के साथ उनकी फिल्म 'बाबा' में दिखाया गया था।


लोकतंत्र की आड़ में लूट मचा
रजनीतिक दलों पर लोगों को लूटने का आरोप लगाते हुए रजनीकांत ने रविवार को कहा था कि वह आध्यात्मिक राजनीति के लिए नई पार्टी का गठन करेंगे और उन्होंने अगले विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरने का संकल्प लिया। देश की राजनीति को बेहद गलत करार देते हुए रजनीकांत ने कहा, "लोकतंत्र की आड़ में राजनीतिक दल अपने ही लोगों को लूट रहे हैं। क्या यह प्रणाली है।" उन्होंने कहा कि बदलाव की जरूरत है।


लंबे समय से जारी थी अटकलें
कई सालों से लगाई जा रही अटकलों पर विराम लगाते हुए टिकट कंडक्टर से तमिल सिनेमा के दिल की धड़कन बने 68 वर्षीय रजनीकांत ने अपने उत्साहित समर्थकों को बताया कि यह फैसला वक्त की मजबूरी है। इस बीच अन्नाद्रमुक के पूर्व सांसद के. सी. पलनीस्वामी ने दावा किया कि रजनीकांत की घोषणा से उनकी पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।