1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ सीएम पर रमन सिंह का हमला, कहा – भूपेश बघेल पर से उठ गया है कांग्रेस नेतृत्व का भरोसा

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कांग्रेस के छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल पर एक बड़ा हमला बोला। रमन सिंह ने कहा, कांग्रेस नेतृत्व का अब भूपेश बघेल पर से भरोसा उठ गया है। जानें ऐसा रमन सिंह क्यों कहा?

2 min read
Google source verification
raman_singh.jpg

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही है। कांग्रेस अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन और सरकार पर पैनी नजर रख रही है। दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान ने एक मीटिंग में छत्तीसगढ़ टीएस देव को छत्तीसगढ़ उपमुख्यमंत्री नियुक्त कर छत्तीसगढ़ में नाराजगी दूर करने की कोशिश की है। कल की मीटिंग में हुए एक फैसले पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भूपेश बघेल जो मौजूदा सीएम हैं, उन पर तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस के चिंतन दौर के बाद दूसरा बड़ा निर्णय लिया गया जिसमें भूपेश बघेल का चेहरा मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया।



कांग्रेस चिंतन दौर के बाद दूसरा बड़ा निर्णय - रमन सिंह

छत्तीसगढ़ में भाजपा के एक बड़े चेहरे रमन सिंह हैं। रमन सिंह ने सीएम भूपेश बधेल पर वार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रमन सिंह ने कहा, कांग्रेस के चिंतन दौर के बाद दूसरा बड़ा निर्णय लिया गया जिसमें भूपेश बघेल का चेहरा मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया। यह घोषणा हुई कि कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व से चुनाव लड़ेगी। जिस भूपेश पर श्भरोसा हैश् का नारा लगता रहा अब यह तय हुआ है कि भूपेश है तो भ्रष्टाचार है। कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा भूपेश पर से उठ गया है।

यह भी पढ़े - यूसीसी लागू कर देंगे तो छत्तीसगढ़ के आदिवासियों का क्या होगा, सीएम बघेल ने मोदी से पूछा सवाल

28 जून को दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान ने की मीटिंग

पिछले दिनों छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में खींचतान चल रही है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा के बीच हाल ही में नियुक्तियों को लेकर टकराव की स्थिति देखने को मिली थी। इस पर कांग्रेस आलाकमान चिंतित था। इसलिए कांग्रेस आलाकमान ने चुनाव की रणनीति और कांग्रेस संगठन में खींचतान को दूर करने के लिए कल बुधवार को दिल्ली में मीटिंग बुलाई थी। जिसमें कई बड़े निर्णय लिए गए।

यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में अहम बैठक जारी, खरगे और राहुल गांधी भी मौजूद

Story Loader