अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, रमेश पोखरियाल निशंक और हर्षवर्धन सहित कुछ नेताओं को संगठन में शामिल कर चुनावी राज्यों की जिम्मेदारी दी जाए। रविशंकर प्रसाद और जावड़ेकर पहले भी बीजेपी संगठन में अहम भूमिका निभा चुके हैं। रमेश पोखरियाल निशंक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तो डॉ. हर्षवर्धन दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं।