3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रवि शंकर प्रसाद ने नीतीश कुमार से पूछा बीजेपी के साथ क्यों आए थे? पीएम मोदी के नाम पर आपको जीत मिली, ये कैसा अपमान?

बिहार में जेडीयू और आरजेडी अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक हुई। बैठक के बाद बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने नीतीश कुमार पर तीखे प्रहार किए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 9 Aug 2022, 7:50 PM IST

Ravishankar Prasad Target Nitish Kumar After BJP Core Group Meeting In Bihar

Ravishankar Prasad Target Nitish Kumar After BJP Core Group Meeting In Bihar

एक तरफ नीतीश कुमार सात राजनीतिक दलों और 164व विधायकों के समर्थन के साथ दोबारा सरकार बनाने की तैयारी कर रहे हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी ने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है। मंगलवार देर शाम बिहार में बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक हुई। बैठक खत्म होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता रवि शंकर प्रसाद ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। रवि शंकर प्रसाद ने कहा, नीतीश कुमार हमको छोड़कर चले गए। कहा बीजेपी उनकी पार्टी तोड़ने का काम कर रही है। हमारा सवाल है कि, आप हमारे साथ कैसे और क्यों आए थे। आपने लालू यादव को छोड़ा जब हम लोग चारा घोटाले की लड़ाई लड़ रहे थे। बीजेपी के साथ आने की आपकी वो पहली यात्रा थी।

आप बीजेपी के साथ रहे क्योंकि जंगलराज, लूट, भ्रष्टाचार के खिलाफ आपने अपनी आवाज बीजेपी के साथ मिलाई। ये आपके बीजेपी के साथ आने की शुरुआत है। 1996, 1998 में साथ थे। रेलवे मंत्री बने। 2000 में बीजेपी ने आपको केंद्र में मंत्री बनाया। आज आपको ये याद दिलाना जरूरी है, आपकी पार्टी में आपको सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट करने पर परेशानी थी।

खास तौर पर जॉर्ज फर्नांडीज भी नहीं चाहते थे कि आपक सीएम बने। उस दौरान दिवंगत अरुण जेटली, सुषमा स्वराज समेत कई नेताओं ने आग्रह कर आपको सीएम के तौर पर पेश किया।

यह भी पढ़ें - नीतीश कुमार CM, डिप्टी CM व होम मिनिस्ट्री राजद के पास, कांग्रेस से स्पीकर बनाने की चर्चा

2019 में आप नरेंद्र मोदी के नाम पर लोकसभा में जीते। लेकिन अब आपको बीजेपी तोड़ने वाली पार्टी लगती है। 2020 के विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने जितना सघन प्रचार बिहार में किया उसका फायदा आपको और आपकी पार्टी को मिला।

हमेशा दूसरे को ब्लेम करने की बजाय कभी खुद के अंदर भी झांक कर देखें। आपको विधानसभा में 43 सीट मिली, बीजेपी के पास दोगुना सीट थी। पीएम मोदी ने इस जीत के उल्लास कार्यक्रम में घोषणा की सीएम नीतीश कुमार बनेंगे। लेकिन आप इन सबके बाद भी बीजेपी पर पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगा रहे हैं। अब आप कह रहे हैं कि ये अटल जी और आडवाणी जी वाली बीजेपी नहीं है।

गिरिराज सिंह ने भी साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार के मन प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जागी है, लेकिन उनकी ये इच्छा कभी पूरी होने वाली नहीं है। 'पलटू राम' (नीतीश) का ये सपना कभी पूरा नहीं होगा। बिहार की जनता नीतीश कुमार को सबक सिखाएगी। नीतीश कुमार की जगह ना तो एनडीए में है और ना ही देश में है।

यह भी पढ़ें - 2024 में नीतीश कुमार नहीं होंगे विपक्ष के पीएम उम्मीदवार, कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर खोला राज