12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरजेडी सुप्रीमो ने कहा अब मोदी जी को फिट करना है, लालू यादव ने राहुल गांधी को भी दी बड़ी सलाह

Opposition meet विपक्षी दलों की बैठक खत्म हो गई है। उसके बाद मीडिया को संबोधित करते हुए लालू यादव ने ऐलान किया हम अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं। अब मोदी जी को फिट करना है।

2 min read
Google source verification
lalu_yadav.jpg

लालू यादव

बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी दलों की बैठक हुई। बैठक की खात्मे के बाद सभी दलों के नेता ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। और अपनी-अपनी बात कही। पर काफी लम्बे समय बाद जब प्रेस कांफ्रेंस में लालू यादव आए तो सभी के चेहरे खिल गए। उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहना शुरू किया। लालू यादव ने कहा, हम अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं। अब मोदी जी को फिट करना है। हमें एक होकर लड़ना है। साथ लड़ना है। देश टूटने के कगार पर है। अमेरिका में पीएम मोदी चंदन बांट रहे हैं। कर्नाटक चुनाव में हनुमान जी ने इनको गदा मारी है। और अब हनुमान जी हम लोग के साथ हैं। भाजपा और मोदी का बुरा हाल होने वाला है। लालू यादव ने इस दौरान राहुल गांधी की मुक्तकंठ से प्रशंसा भी की। उन्होंने आगे कहा राहुल ने लोकसभा और अदाणी मुद्दे पर अच्छा काम किया।



लालू यादव ने राहुल को दी सलाह - शादी कीजिए, हम बाराती बनेंगे

लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व पटना में विपक्षी दलों की बैठक के बाद संयुक्त प्रेसवार्ता हुई। इस प्रेसवार्ता में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दे दिया। इस बयान के बाद अब इसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है। दरअसल, लालू यादव ने राहुल गांधी को दाढ़ी ट्रिम करवाने के साथ शादी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दूल्हा बनें हम बाराती बनेंगे। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि उनकी बात पर सोनिया गांधी ने भी सहमति जताई है। लालू यादव ने कहा, सोनिया जी भी चाहती हैं कि राहुल गांधी शादी कर लें।

यह भी पढ़े - Opposition Parties Meeting के नजारे फोटो में देखें

भाजपा से नाराज होकर हनुमान जी हम लोगों के साथ आ गए - लालू प्रसाद

लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा से नाराज होकर हनुमान जी हम लोगों के साथ आ गए हैं। लालू प्रसाद यादव ने आगे कहा, आज की बैठक में सबने खुलकर अपने विचार रखे हैं और तय हुआ है कि अगली बैठक शिमला में होगी और उसमें आगे की रणनीति तय करेंगे। एक होकर हमें लड़ना है।

यह भी पढ़े - विपक्षी दलों की बैठक खत्म, शिमला में 10 जुलाई को होगी अगली बैठक