कांग्रेस का दावा
दूसरी तरफ यूपीए के उम्मीदवार का पलड़ा हल्का नजर आ रहा है। हरिप्रसाद को कांग्रेस के 61 वोटों के अलावा तृणमूल कांग्रेस और सपा के 13-13, टीडीपी के 6, माकपा के 5, बसपा और द्रमुक के 4-4, भाकपा के दो और जेडीएस के 1 सदस्य का समर्थन मिलने की उम्मीद है। इसे जोड़ने पर यह संख्या 109 होती है। अगर एक मनोनित और एक निर्दलीय सदस्य ने भी समर्थन कर दिया तो यह संख्या 111 तक ही पहुंचती है। यानी संख्याबल के हिसाब से कांग्रेस की हार तय है।