अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सलमान खान की आगामी फिल्म 'भारत' को छोड़ने की वजह से काफी सुर्खियों में चल रही हैं। बता दें कि हाल में यह चौंकाने वाली खबर आई थी कि प्रियंका ने फिल्म 'भारत' छोड़ दी है। फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने इस बात की पुष्टि करते हुए एक ट्वीट किया था कि हां अब प्रियंका फिल्म 'भारत' का हिस्सा नहीं हैं। इसके बाद से कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका ने इतने बड़े बजट की फिल्म ऐन वक्त पर क्यों छोड़ दी। अब सलमान ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।