28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गृहस्थ संत पंडित देव प्रभाकर शास्त्री दद्दाजी का निधन, राजनेता औऱ फिल्म अभिनेता थे अनुयायी

दद्दाजी ने कटनी स्थित अपने आश्रम में अंतिम सांस ली।

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

May 17, 2020

गृहस्थ संत पंडित देव प्रभाकर शास्त्री दद्दाजी निधन, राजनेता औऱ फिल्म अभिनेता थे अनुयायी

गृहस्थ संत पंडित देव प्रभाकर शास्त्री दद्दाजी निधन, राजनेता औऱ फिल्म अभिनेता थे अनुयायी

भोपाल. गृहस्थ योगी संत देवप्रभाकर शास्त्री दद्दा जी का रविवार को निधन हो गया। मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और विजयराघौगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। दद्दा जी लीवर और किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। उन्होंने कटनी स्थित अपने आश्रम में अंतिम सांस ली। दद्दा जी के निधन से उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।

क्या कहा संजय पाठक ने
संजय पाठक ने ट्वीट कर कहा- परम् पूज्य गुरूदेव पं. देवप्रभाकर जी शास्त्री दद्दाजी की देवतात्मा ने अपना शरीर त्याग दिया। परम पूज्य गुरूदेव आपने देह त्यागा है किंतु आप सदैव हम सभी के हृदय में अमर रहेंगे। परम पूज्य गुरुदेव आपको कोटिशः दण्डवत् चरणवंदन प्रणाम नमन्।

दिल्ली में थे भर्ती
सूत्रों की मानें तो दिल्ली के डॉक्टरों ने दद्दा जी के हालत को देखते हुए जवाब दे दिया है। इसके कारण उन्हें शनिवार को कटनी के पास स्थित उनके आश्रम दद्दा धाम, ग्राम कुडा ले आया गया था। बता दें कि दद्दा जी, लीवर और किडनी की बीमारी से परेशान हैं। इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। गृहस्थ संत देव प्रभाकर शास्त्री महाकौशल के इलाके में अपनी अलग पहचान रखते हैं। इस इलाके के ज्यादातर बड़े राजनेता दद्दाजी के अनुयायी हैं। बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा और राजपाल यादव भी दद्दा जी के शिष्य हैं। उन्हें शनिवार को जब जबलपुर एयरपोर्ट पर लाया गया था, तब भी हजारों की संख्या में लोग वहां पहुंचे थे।


पूर्व सीएम ने भी दी श्रद्धांजलि
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी दद्दाजी के निधन पर शोक व्यक्त किया।