scriptबीजेपी नेता संबित पात्रा ने साधा कांग्रेस पर निशाना, चाटूकारिता की पराकाष्ठा बनाए रखना बताया कांग्रेस का ध्येय | Sambit Patra attacks congress in media briefing today | Patrika News

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने साधा कांग्रेस पर निशाना, चाटूकारिता की पराकाष्ठा बनाए रखना बताया कांग्रेस का ध्येय

locationनई दिल्लीPublished: Oct 18, 2021 02:51:56 pm

Submitted by:

Tanay Mishra

बीजेपी नेता और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चाटूकारिता की पराकाष्ठा बनाए रखना ही कांग्रेस का ध्येय है।

screenshot_2021-10-18_sambit_patra.png

BJP National Spokesperson Sambit Patra

नई दिल्ली। बीजेपी के नेता और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज 18 अक्टूबर को दिल्ली स्थित बीजेपी के कार्यालय में एक मीडिया ब्रीफिंग का आयोजन किया। इस मौके पर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता तारिक हमीद कर्रा पर उनके हाल ही में दिए गए बयान पर हमला किया। साथ ही उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। संबित पात्रा ने यह भी कहा कि चाटूकारिता की पराकाष्ठा बनाए रखना ही कांग्रेस का ध्येय है। इस मीडिया ब्रीफिंग को बीजेपी के ट्विटर अकाउंट पर भी लाइव स्ट्रीम किया गया।
हाल ही में कांग्रेस नेता तारिक हमीद कर्रा के ‘जिन्ना के साथ थे सरदार पटेल’ बयान पर और सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए संबित पात्रा ने कहा – “आज अखबारों में छपा है कि 2 दिन पहले हुई CWC की बैठक में कश्मीर को लेकर कुछ सवाल उठे थे। बैठक में कश्मीर को लेकर भ्रम का माहौल बनाया गया।”
“यह भी कहा गया कि जवाहर लाल नेहरु जी ने जम्मू कश्मीर को हिंदुस्तान में इंटीग्रेट किया। यह भी कहा गया कि इस पूरे प्रयोजन में सरदार पटेल जिन्ना से मिले हुए थे और जिन्ना के साथ मिलकर कश्मीर को हिंदुस्तान से अलग रखने की कोशिश पटेल कर रहे थे। आज यह बात स्पष्ट हो गई है कि अपने परिवार की विरासत को ऊपर रखने के लिए नेहरू-गांधी राजवंश को ऊपर रखने के लिए चाहे सुभाष चंद्र बोस हो, वीर सावरकर हो, सरदार पटेल हो किसी को भी अपमानित करना हो, किसी के नाम पर भ्रम फैलाना हो कांग्रेस पार्टी सब कर सकती है।”
“हम सभी जानते हैं कि कांग्रेस केवल एक ही परिवार की पार्टी है। नेहरू – गांधी परिवार की लेगेसी को किस प्रकार आगे बढ़ाया जाए और चाटूकारिता की पराकाष्ठा किस प्रकार बनाई रखी जाए, यही कांग्रेस का ध्येय है।”
imgonline-com-ua-resize-utwdrz5iuy.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो