5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव: इस पार्टी के अनोखे वादे, फ्री में बकरा और महिलाओं के लिए गोल्ड

सांझी विरासत पार्टी के अनोखे वादे लड़कियों के विवाह पर 2,50,000 रुपए मिलेंगे लोगों को 10 रुपए में 4 रोटी-दाल या दाल-चावल मिलेगा sanjhi virasat party

2 min read
Google source verification
sanjhi virasat party

लोकसभा चुनाव: इस पार्टी के अनोखे वादे, फ्री में बकरा और महिलाओं के लिए गोल्ड

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव के लिए ताबड़तोड़ प्रचार-प्रसार जारी है। पार्टियां एक से बढ़कर एक लोकलुभावन चुनावी वादे कर रही हैं। लेकिन, इस चुनाव में एक पार्टी ऐसी भी है जिसके वादे और दावे सुनकर आप आश्चर्यचकि रह जाएंगे। जी हां, इस पार्टी का नाम है सांझी विरासत पार्टी जो फ्री में बकरे और महिलाओं को गोल्ड देने का वादा कर रही है।

'ऐसा वादा फिर कहां मिलेगा'...

सांझी विरासत पार्टी के उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से अमित शर्मा उम्मीदवार हैं। पार्टी का चुनाव चिन्ह सेब है। इतना ही नहीं पार्टी ने दावा किया है कि कई सीटों पर इनके उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी ने अपने ऑफर को वादा की जगह मुद्दा बनाया है। सांझी विरासत पार्टी का कहना है कि ईद पर हर मुस्लिम परिवार को बकरा फ्री में दिया जाएगा। साथ ही हर महिलाओं को मुफ्त में सोना देने की भी बात कही गई है। शराब के दाम आधे कर दिए जाएंगे और छात्रों की पीएचडी तक की फीस भी माफ होगी।

पार्टी ने लगा दी वादों की झड़ी

पार्टी ने पोस्टर के जरिए वादों की लिस्ट जारी की है। जिसमें कहा गया है कि छात्रों की मेट्रो और बस की यात्रा फ्री होगी। प्राइवेट स्कूलों में भी मुफ्त पढ़ाई कराई जाएगी। BSES और DTC के अस्थायी कर्मचारी को पक्का किया जाएगा। लड़की के पैदा होने पर 50,000 रुपए दिए जाएंगे और लड़कियों के विवाह पर 2,50,000 रुपए मिलेंगे। खाना को भी लेकर पार्टी ने बड़े वादे किए हैं। लोगों को 10 रुपए में 4 रोटी-दाल या दाल-चावल मिलेगा। बेरोजगारों को 10,000 रुपये प्रति महीने बरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। सांझी विरासत पार्टी के वादों को देखकर तो यही लगता है कि इनके सामने 'संकल्प पत्र' और 'जन आवाज' के वादे कहीं नहीं ठहरते हैं।