3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शत्रुघ्न सिन्हा के नये बयान से सनसनी, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कही ऐसी बात

शत्रुघ्न सिन्हा ने कुमारस्वामी को जैसे ही मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर मजाक उड़ाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 24 May 2018, 4:15 PM IST

shatrughan sinha

शत्रुघ्न सिन्हा के नये बयान से सनसनी, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कही ऐसी बात

नई दिल्ली। अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया कि वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। इस बार यूजर्स ने उनका जमकर मजाक उड़ाया है। दरअसल, शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कुमारस्वामी के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और खुशी जताते हुए कहा कि आखिरकार वो दिन आ ही गया, जब मेरा दोस्त सीएम बन गया। सिन्हा ने जैसे ही यह बधाई संदेश दी कि सोशल मीडिया यूजर्स ने उनपर हमला बोल दिया।

लोगों ने दिए अजीबोगरीब जवाब

एक सोशल यूजर्स ने उनकी तुलना चप्पल तक से कर दी। लिखा कि वह चलेंगे पार्टी के साथ ही, मगर कीचड़ उछालना उनकी आदत में है। एक यूजर ने तो यहां तक पूछा कि क्या अब आप कांग्रेस और जेडीएस के साथ जुड़ रहे हैं? क्या आपको उन लोगों ने न्यौता नहीं भेजा? बहुत बुरा लगा न? वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि सर, आप कुमारस्वामी के शपथ समारोह में नहीं गए? बेगानी शादी में अब्दुल्लाह दीवाना।

भाजपा पर साधा था निशाना

गौरतलब है कि हाल में कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर शत्रघ्न सिन्हा ने भाजपा पर जमकर हमला बोला था। 'शत्रु' ने कहा था कि जनता खामोशी से भाजपा की चाल, चरित्र और चेहरा देख रही है। उन्होंन कहा था कि कर्नाटक में जो कुछ हो रहा है, वो लोकतंत्र के लिए कहीं से भी उचित नहीं है। लोकतंत्र की हत्या कर सरकार बनाना पार्टी के लिए फजीहत भरा भी हो सकता है। इतना ही नहीं सिन्हा ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा जुगाड़ और दबाव से सत्ता हासिल करने में लगी है। 'शत्रु' ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी जनबल के बदले धन बल से सरकार बनाने में जुटी है। इतना ही नहीं 'शत्रु' ने तो यहां तक कहा था कि हाईकमान अगर उन्हें पार्टी से निकालना चाहता है, तो वे खुशी-खुशी पार्टी छोड़ने को तैयार हैं। इतना ही नहीं सिन्हा ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, लेकिन वो सच बोलने से पीछे नहीं हटेंगे।