17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार की राजनीति में आ गया है ‘अर्जुन’, शत्रुघ्न सिन्‍हा ने ट्वीट कर किया भाजपा को सावधान!

भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने नीतीश सरकार के बिहार के लिए विशेष राज्‍य के दर्जे की मांग को बकवास करार दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 2 Jun 2018, 7:57 PM IST

shatrughan sinha warns bjp

बिहार की राजनीति में आ गया है 'अर्जुन', शत्रुघ्न सिन्‍हा ने ट्वीट कर किया भाजपा को सावधान!

पटना : भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर भाजपा और नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्‍होंने एनडीए सरकार का हिस्‍सा बने नीतीश सरकार के बिहार के लिए विशेष राज्‍य के दर्जे की मांग को शनिवार को बकवास करार दिया। साथ में उन्‍होंने कहा कि आम चुनावों से पहले यह सिर्फ मगरमच्‍छी आंसू है। बता दें कि बिहार के लिए विशेष राज्य की मांग एनडीए सरकार के हिस्‍सा जदयू और लोजपा जैसी सहयोगी पार्टियां ही उठा रही हैं।

प्रदर्शन से ज्‍यादा प्रचार पर जोर
शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को लगातार कई ट्वीट कर आरोप लगाया कि बिहार में ‘प्रदर्शन से ज्यादा प्रचार पर जोर है'। उन्‍होंने यह भी कहा कि एनडीए करीब एक साल के लिए ही सत्ता में रहने वाली है।

कहा, मित्रों अब काम शुरू कर दो
मालूम हो कि शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब सीट से भाजपा की टिकट पर सांसद हैं, लेकिन वह काफी समय से भाजपा नेतृत्व पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इसके बावजूद केंद्रीय नेतृत्‍व ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। सिन्‍हा ने राजग को चेतावनी देते हुए कहा कि ‘मित्रों' अब काम शुरू कर दो वरना ‘अर्जुन' सत्ता हथियाने को तैयार है, क्योंकि तेजस्वी यादव की चुनौती अब उनके दरवाजे पर दस्तक दे रही है। इसके बाद एक और ट्वीट कर उन्‍होंने लिखा- ‘जैसे-जैसे आम चुनाव करीब आता जा रहा है, वैसे-वैसे घड़ियाली आंसू गिरने शुरू हो गए हैं और नाटक फिर शुरू हो गया है। उन्‍होंने व्‍यंग्‍य किया कि बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन (राजग) केंद्र की अपनी ही राजग सरकार से राज्य के लिए एक बार फिर विशेष दर्जे की मांग कर रहा है और वह भी खुलेआम।

विशेष राज्‍य के लिए नीतीश की हालिया टिप्‍पणी के बाद उन्‍होंने किया है ट्वीट
शत्रुघ्न सिन्हा का यह ट्वीट बिहार के मुख्यमंत्री व जदयू प्रमुख नीतीश कुमार की उस हालिया टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्‍होंने बिहार के लिए एक बार फिर विशेष राज्य के दर्जे की मांग करते हुए कहा था कि वह अपनी इस मांग को 15वें वित्त आयोग के सामने रखेंगे।

भाजपा नेता और उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी भी समर्थन में
बता दें कि नीतीश कुमार की इस मांग का समर्थन बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने भी किया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार में मंत्री और लोजपा नेता राम विलास पासवान ने भी इस मांग को दोहराया है।