
शीला दीक्षित दिल्ली कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बनीं, माकन ने ट्वीट कर दी बधाई
नई दिल्ली: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अध्यक्ष बनाया गया है। उनके राजनीतिक अनुभव और परिपक्व समझ के चलते उन्हें यह पद सौंपा गया है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए शीला दीक्षित का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा था। कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में शीला दीक्षित के अलावा, राजेश लिलोठिया, प्रह्लाद सिंह साहनी, अरविंदर सिंह लवली और योगानंद शास्त्री के साथ महाबल मिश्रा का नाम आगे चल रहा था। कांग्रेस आलाकमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिलने के बाद शीला दीक्षित ने पार्टी के प्रति आभार जताया। दीक्षित ने कहा कि मेरे ऊपर विश्वास जताने और नई जिम्मेदारी देने के लिए मैं पार्टी की आभारी हूं।
माकन ने दी बधाई
दरअसल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से अजय माकन के इस्तीफा देने के बाद से यह जगह खाली थी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने शीला दीक्षित को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
लोकसभा से पहले बड़ा फैसला
दरअसल लोकसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में कांग्रेस परिपक्व और मंझे नाम पर मुहर लगाई है। शिला दीक्षित एक ऐसी नेता हैं जो प्रदेश के साथ-साथ केंद्र की राजनीति में भी दखल रखती हैं और सभी को साथ लेकर चलने के काबिल हैं।
शीला ही क्यों?
राजनीतिक जानकारों की मानें तो शीला दीक्षित इस रेस में सबसे आगे थीं। क्योंकि वो दिल्ली को न सिर्फ अच्छे से समझती है बल्कि कई साल राज भी कर चुकी हैं। दिल्ली के विकास कामों का नाम आते ही शीला दीक्षित का नाम साथ में जुड़ ही जाता है।
Updated on:
11 Jan 2019 07:56 am
Published on:
10 Jan 2019 06:13 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
