मददगार साबित होगा खडसे का नेटवर्क
उधर गुलाबराय पाटिल ने कहा कि मैंने और खडसे ने जिला परिषद के चुनाव पर बात की है, वह हमारी मदद के लिए राजी हैं। उनका नेटवर्क हमारे लिए मददगार साबित होगा।
जब पाटिल से पूछा गया कि जिला परिषद में आपकी ताकत क्या है तो पाटिल ने कहा कि मैंने कहा है कि हमारे नंबर कम हैं, लेकिन भाजपा के पांच सदस्य और खड़से हमारे संपर्क में हैं। मैं उद्धव जी से मुलाकात करूंगा, यह उनपर निर्भर है कि वह इस मामले में क्या फैसला लेना चाहते हैं। बता दें कि शिवसेना ने विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था, लेकिन चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद शिवसेना मुख्यमंत्री की कुर्सी की मांग करने लगी, जिसके चलते भाजपा और शिवसेना एक दूसरे से अलग हो गए।