24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोमनाथ चटर्जी की मृत्यु पर बोले फडणवीस, दिग्गज और प्रभावशाली कम्युनिस्ट नेता खो दिया

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और सांसद सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यंंमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमने एक दिग्गज और प्रभावशाली कम्युनिस्ट नेता खो दिया है।

2 min read
Google source verification

image

Shiwani Singh

Aug 13, 2018

Somnath Chatterjee

सोमनाथ चटर्जी की मृत्यु पर बोले फडणवीस, दिग्गज और प्रभावशाली कम्युनिस्ट नेता खो दिया

नई दिल्ली। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और सांसद सोमनाथ चटर्जी के निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक व्यापत है। बड़े-बड़े नेता उनकी मौत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमनाथ चटर्जी को मृत्यु पर शोक जताते हुए कहा कि हमने एक दिग्गज और प्रभावशाली कम्युनिस्ट नेता खो दिया है।

यह भी पढ़ें-सोमनाथ चटर्जी की मुत्यु पर राजनीति गलियारों में शोक, राष्ट्रपति-पीएम सहित इन बड़े नेताओं ने जताया दुख

उन्होंने कहा कि एक सर्व सम्मानित व्यक्ति थे। लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर उनकी भूमिका हमेशा संविधान और लोकतांत्रिक मानदंडों को बनाए रखने के तरीके के लिए याद की जाएगी। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने भी पूर्व लोकसभा अध्यक्ष की मौैत पर दुख जताया।

यह भी पढ़ें-तिहाड़ की महिला कैदियों के लिए खोली जाएगी सेमी ओपन जेल, बाहर आने-जाने की सुविधा

वहीं, तमिलनाडु पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री के.पलनीस्वामी ने कहा कि सोमनाथ चटर्जी दस बार सांसद चुने गए। उन्होंने 2004 से 2009 के बीच बड़ी ही कुशलता से लोकसभा के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाला। पीएमके संस्थापक एस.रामदास ने कहा कि सोमनाथ चटर्जी बेजोड़ शख्सियत थे और उन्हें हर पार्टी के नेताओं का सम्मान प्राप्त था और हर पार्टी के नेता उनके मित्र थे।

यह भी पढ़ें-भारत-पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए अस्थाई तौर पर रोकी गई अमरनाथ यात्रा

बता दें कि लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और सांसद सोमनाथ चटर्जी का सोमवार को कोलकाता में निधन हो गया। सोमनाथ चटर्जी कई दिनों से बीमार चल रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कोलकता के एक नर्सिग होम में भर्ती कराया था, जहां दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने उनके देहांत पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।