नई दिल्ली। तिहाड़ जेल पुरुष कैदियों के बाद अब महिला कैदियों के लिए भी खोल दी जाएगी। अभी तक सेमी ओपन जेल की सुविधा केवल पुरुष कैदियों को दी गई थी, महिला कैदियों को यह सुविधा पहली बार दी जाएगी। यह सेमी ओपन जेल तिहाड़ के अंदर ही खोला जाएग। बता दें कि महिला कैदियों के लिए खोले जाने के बाद तिहाड़ जेल देश की पहली सेमी ओपन जेल हो जाएगी।