3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह होंगे शामिल

30 मई को मोदी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह मोदी की शपथ में राहुल गांधी होंगे शामिल 6500 मेहमान होंगे शामिल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 30 May 2019, 10:22 AM IST

sonia gandhi

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह होंगे शामिल

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शामिल होंगे। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी न्योता भेजा गया है। सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह मोदी के पहले शपथ समारोह में शामिल हुए थे। उस वक्त सोनिया गांधी कांग्रेस की चेयरपर्सन थीं। लेकिन अब वह यूपीए की चेयरपर्सन के तौर पर शामिल होंगी। मोदी के शपथ ग्रहण में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आने का निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा विपक्ष के कई नेताओं को समारोह में आने को कहा गया है। मोदी के शपथ समारोह में बिम्सटेक देशों के नेता भी शामिल हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: मोदी के शपथ ग्रहण में ममता बनर्जी नहीं होंगी शामिल, कल दीदी धरने पर बैठेंगी

ममता बनर्जी नहीं होंगी शामिल

30 मई को नरेंद्र मोदी दूसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। मोदी के शपथ समारोह में ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी। ममता बनर्जी ने बुधवार को साफ कर दिया कि वह इस समारोह का हिस्सा नहीं होंगी। ममता बनर्जी अचानक अपने फैसले पर यू टर्न हो गई हैं। ममता ने पहले समारोह में आने की हामी भरी थीं। लेकिन बंगाल में राजनीतिक हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों को बुलाने पर उन्होंने शामिल नहीं होने का निर्णय किया है। ममता बनर्जी मोदी के शपथ समारोह के रोज धरने पर बैठेंगी।