27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदन से किया वाकआउट, विधायकों के साथ पैदल मार्च निकाला

शुक्रवार को सदन शुरू होते ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदन से विधायकों के साथ वाकआउट कर दिया । अखिलेश यादव और सपा विधायकों ने विधानसभा भवन से लेकर पार्टी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 23 Sep 2022, 1:19 PM IST

aakh.png

अखिलेश यादव सपा विधायकों के साथ पैदल मार्च करते हुए

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अचानक सदन से वॉकआउट कर दिया । उनके पीछे विधायक भी चल दिए । सदन से बाहर आने के बाद अखिलेश ने अपने विधायकों के साथ सड़क पर पैदल मार्च निकाला। यह मार्च विधानसभा भवन से पार्टी कार्यालय तक थी ।

अखिलेश यादव के पैदल मार्च की जानकारी पहले से पुलिस को नहीं थी, इसके बाद जब अधिकारियों को पता चला कि अखिलेश विधायकों के साथ पैदल मार्च पर निकल चुके हैं । उसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में सुरक्षा की व्यवस्था कराई ।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव राजभवन पहुंचे, आजम पर लग रहे मुकदमों को लेकर राज्यपाल से मुलाकात की

सदन से वॉकआउट क्यों कर गए अखिलेश यादव ?
सदन शुरु होने से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राज्यपाल से मिलने राजभवन गए । उसके बाद विधानसभा भवन पहुंचे। सदन में अखिलेश ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गूंगी- बहरी हो गई है। सदन चले हुए अभी चार दिन हुए हैं लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक महंगाई, बेरोजगारी पर कोई जबाब नहीं आया है । प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था का बहुत बुरा हाल है । इसलिए हम सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्रों का मुद्दा उठा सदन में
अखिलेश यादव ने सदन शुरू होते ही इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का मुद्दा उठाया । उन्होंने कहा कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन चल रहा है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अखिलेश ने कहा, "जब फीस 500 गुणा बढ़ा दी जाएगी तो बच्चे कैसे पढ़ेंगे?" सरकार उन छात्रों की मांग नहीं सुन रही है।

आजम खान के खिलाफ झूठे मुकदमें लगाए जा रहे : अखिलेश यादव
अखिलेश यादव सदन से पैदल मार्च करते हुए पार्टी कार्यालय तक पहुंचे तब उन्होंने योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह सरकार बेवजह सपा विधायक आजम खान के खिलाफ झूठे मुकदमें दर्ज कर रही है । आजम को परेशा किया जा रहा है ।

यह भी पढें: स्मार्ट सिटी के नाम पर हो रहे हैं भ्रष्टाचार, रिटायर्ड जजों से कराई जाए जांच : बृजराज सिंह राना

उन्होंने कहा कि यूपी में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर जानवर बीमार हैं। सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं, सड़कें गड्ढों में बदल गई हैं। बिजली महंगी, हर चीज महंगी होती जा रही है। नौजवानों को रोजगार के सपने दिखाए थे। सरकार आखिर वन ट्रिलियन इकोनॉमी कैसे बनाएगी, अगर किसान बर्बाद होगा, इन्वेस्टमेंट नहीं आएगा नौकरियां नहीं मिलेंगी।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग