
सुरक्षा घेरा तोड़ कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची प्रियंका गांधी, एसपीजी और पुलिस क उड़े होश
नई दिल्ली। कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को अचानक कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर सबको चौंका दिया। प्रियंका गांधी को अपने बीच देख कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। वहीं, प्रियंका गांधी को सीधा कार्यकर्ताओं के बीच जाते देख उनकी सुरक्षा में लगे एसपीजी अधिकारियों के होश उड़ गए। कार्यकर्ताओं का उत्साह देख प्रियंका में जोश दिखाई दिया। वह तीन बार अपनी कार से उतर कर उनके बीच जा पहुंची।
सुरक्षाकर्मियों के उड़ गए होश
दरअसल, प्रियंका गांधी बिना किसी जानकारी सीधे कांग्रेस मुख्यालय पहुंची। बिना किसी सूचना और जानकारी के पहुंची प्रियंका को देखकर जोश से लबरेज कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। लेकिन प्रियंका के अचानक कार्यालय पहुंचने से सबसे अधिक परेशान उनकी सुरक्षा में लगे एसपीजी और दिल्ली पुलिस के जवान दिखाई दिए। प्रियंका के रूम के बाहर जुटी कार्यकर्ताओं की भीड़, नारेबाजी और धक्कामुक्की के माहौल के बीच प्रियंका को बाहर निकल कर किसी तरह कार में बैठाया गया लेकिन कार्यालय के दरवाजे पर पहुंचते ही प्रियंका कार का दरवाजा खोल एक बार फिर कार्यकर्ताओं के बीच जा पहुंची, जिससे सुरक्षाकर्मियों के होश उड़ गए। सुरक्षाकर्मियों ने खतरा भांपकर प्रियंका के पीछे दौड़ लगा दी और उनको समझाबुझाकर कार में बैठाया।
प्रियंका एक फिर कार से बाहर निकल
इसके बाद प्रियंका का काफिला जैसे ही अकबर रोड पर पहुंचा। यहां वह कार का शीशा उतारकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करने लगी। इसके साथ ही प्रियंका एक फिर कार से बाहर निकल गई। यह देख सुरक्षाकर्मियों ने एक बार फिर स्थिति संभाली और उनको कार में बैठने के लिए कहा। बावजूद इसके प्रियंका कार्यकर्ताओं से बात करती रही।
Updated on:
07 Feb 2019 11:40 am
Published on:
07 Feb 2019 10:32 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
