
दीपक बैज ने कहा- अगर congress में गुटबाजी होती तो मैं प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनता
CG Politics News : रायपुर। कांग्रेस ने अपने युवा सांसद दीपक बैज को छत्तीसगढ़ की कमान सौंप दी है। नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बैज शनिवार को अपना दायित्व संभालेंगे। कांग्रेस में उत्साह है। बैज के सामने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव की बड़ी चुनौती है। चुनाव से पहले नई टीम के गठन का भी दायित्व है। ऐसे में उनकी चुनातियों और प्राथमिकताओं पर पत्रिका से खास बातचीत की। पेश है बातचीत के कुछ अंश...
Q. राजनीतिक दलों में गुटबाजी होती है। कांग्रेस में भी चर्चाएं होती रहती है। इससे आप कैसे निपटेंगे?
A. कांग्रेस में गुटबाजी जैसी कोई बात नहीं है। कांग्रेस में सभी मिलकर काम करते हैं। यदि संगठन में गुटबाजी होती तो मैं प्रदेश अध्यक्ष नहीं बन पाता। मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं ने सहमति दी है। फिलहाल गुटबाजी केवल भाजपा में देखने को मिल (cg politics news) रही है। आपसी खींचतान इतनी है कि वो साफ दिखाई देती है। भाजपा ने आदिवासी दिवस के दिन एक आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया था। यह इसका बड़ा उदाहरण है।
Q. भाजपा लगातार आक्रामक हो रही है। इसे किस रूप में देखते हैं?
A. भाजपा का संगठन मजबूत नहीं है। यही वजह है कि भाजपा वेंटिलेटर में चली गई है। उन्हें ऑक्सीजन देने के लिए दिल्ली के नेताओं को छत्तीसगढ़ आना पड़ रहा है। वे 15 साल तक सरकार में रहे, लेकिन ऐसी कोई उपलिब्ध नहीं है, जिसे वो गिना सकें। उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार (raipur hindi news) चरम पर था। जबकि भूपेश सरकार जनहित कार्यों के जरिए जनता के मन में जगह बना ली है।
Q.आगामी चुनाव और नए प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते आपकी प्राथमिकता क्या रहेगी?
A. चुनाव की तैयारी लगातार चल रही है। संभाग व विधानसभावार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है। अभी बूथ चलो अभियान चल रहा है। लक्ष्य हर (raipur politics) कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर तैयार करना है, ताकि भाजपा के फैलाए झूठ का जवाब दे सकें।
Q. संगठन के विस्तार को लेकर क्या कार्ययोजना है?
A. चुनाव के मद्देनजर संगठन में कुछ नियुक्तियों की प्रक्रिया चल रही है। पिछले कुछ समय से लगातार बैठकें भी चल रही है। सभी वरिष्ठ नेताओं से रायशुमारी लेकर आगे काम किया जाएगा। फिलहाल में प्राथमिकता में सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बैठकर प्रदेश में दोबारा सरकार बनाना है।
सोनिया, राहुल और प्रियंका से मिले बैज नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। इसके दूसरे दिन उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से अलग-अलग मुलाकात की।
आज पदभार ग्रहण करेंगे बैज, एयरपोर्ट में होगा भव्य स्वागत
बैज शनिवार को दोपहर 1.45 बजे रायपुर विमानतल पहुंचेंगे और दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पदभार ग्रहण करेंगे। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री मोहन मरकाम, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित मंत्रीमंडल के (Congress MP Deepak Baij) सदस्यगण और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत माना विमानतल से राजीव भवन तक कांग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।
Updated on:
15 Jul 2023 02:16 pm
Published on:
15 Jul 2023 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
