29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ढाई किलो का ‘हाथ’, अब भाजपा के साथ : सनी देओल होंगे गुरदासपुर से भाजपा प्रत्याशी

चंडीगढ़ से मौजूदा सांसद किरण खेर फिर मैदान में होशियारपुर (आरक्षित) से सोमनाथ लड़ेंगे चुनाव

2 min read
Google source verification
suny deol

भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और पंजाब की दो सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। गुरदासपुर सीट से भाजपा ने नया दांव खेला है। यहां बॉलीवुड एक्टर सनी देओल को उतारा है। इससे पहले यहां से बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना चुनाव लड़ते थे। इसी तरह चंडीगढ़ सीट से किरण खेर जबकि होशियारपुर (आरक्षित) सीट से सोम प्रकाश को मैदान में उतारा है।

बता दें, इससे पहले गुरदासपुर सीट पर भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा, इस संबंध में अटकलें लगाई जा रही थीं। सभी पार्टियों ने इस सीट से उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए थे। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं में उम्मीदवार के नाम के बारे में उत्सुक्ता बनी हुई थी। लेकिन भाजपा नेतृत्व ने बॉलीवुड में 'ढाई किलो का हाथ' वाले डायलॉज से जाने जाने वाले सनी देओल को इस सीट से चुनाव मैदान में उतार दिया। आज ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

EXCLUSIVE: हिंदुत्व नहीं विकास पर लड़ रहे चुनाव: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

इससे पहले विनोद खन्ना यहां से सांसद थे। उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में यहां कांग्रेस के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ जीते थे। उन्होंने भाजपा के स्वर्ण सलारिया को करीब दो लाख मतों के अंतर से हराया था।

उपचुनाव में हार के बाद भाजपा के सामने यह बड़ी चुनौती थी कि यहां से किस दमदार चेहरे को उतरा जाए। सनी को उतारकर भाजना ने अन्य दलों के सामने भी बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। इस सीट से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सुनील जाखड़ ही चुनाव मैदान में हैं।

PatrikaNews@4PM: गायक हंसराज हंस लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, बीजेपी ने दिया टिकट

गौर हो, इससे पहले बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के एक ट्वीट से कयास लगाए जा रहे थे कि वे गुरदासपुर सीट से भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं। किंतु कुछ ही घंटे बाद अक्षय ने एक अन्य ट्वीट करके इस संभावना को खारिज कर दिया था।

पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा हर हाल में गुरदासपुर सीट को जीतना चाहती है। यह अटकलें भी पहले से लगाई जा रही थीं कि यहां से किसी सेलिब्रिटी को ही उतारा जाएगा।