12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति
सुषमा स्वराजः हरियाणा विधानसभा से सात बार संसद तक पहुंचने का सफर, देखें वीडियो
Play video

सुषमा स्वराजः हरियाणा विधानसभा से सात बार संसद तक पहुंचने का सफर, देखें वीडियो

Political Career of Sushma Swaraj

Google source verification

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति के एक बड़े अध्याय का मंगलवार रात अंत हो गया। भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज नेता पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ( sushma swaraj ) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अंतिम सांस ली। 67 वर्षीय सुषमा भारतीय राजनीति की उन प्रमुख महिलाओं में शुमार हैं, जिन्होंने न केवल अपनी राजनीति बल्कि अपनी शख्सियत को भी इतना बुलंद बनाया, कि उनके रिक्त स्थान को भरना संभव नजर नहीं आता। हरियाणा विधानसभा सदस्य से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाली सुषमा स्वराज सात बार सांसद रहीं। सुषमा ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में कई महत्वपूर्ण पोर्ट फोलियो भी संभाले और अपने कामों का सफलतापूर्वक अंजाम दिया। 16वीं लोकसभा में विदेश मंत्री के रूप में सुषमा ने कई मौकों पर केवल ट्वीट के जरिये न जाने विदेशों में फंसे कितने ही हिंदुस्तानियों की मदद की और सुर्खियों में बनी रहीं। पत्रिका डॉट कॉम के इस विशेष वीडियो में देखिए सुषमा स्वराज के राजनीतिक जीवन का पूरा सफर।