
नई दिल्ली। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय कांग्रेस में हुए भारी फेरबदल के बीच एक ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसके बारे में लोग जानना और पहचानना चाह रहे हैं। वो नाम है सुष्मिता देव का। पूर्व मंत्री स्वर्गीय संतोष मोहन देव की बेटी सुष्मिता देव सिलचर से लोकसभा सांसद हैं। सुष्मिता देव को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।
लंदन से पढ़ाई करने के बाद सुष्मिता देव ने परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया, जो उनके पिता को दादा सतिंद्र मोहन देव से मिला था।
सुष्मिता देव ने दिल्ली के मि*****ा हाउस कॉलेज से राजनीतिक विज्ञान से स्नातक की डिग्री हासिल किया। इसके बाद लंदन के थॉमस वैसी यूनिवर्सिटी से लॉ में बैचरल और किंग्स कॉलेज से कॉर्पोरेट लॉ में मास्टर की डिग्री ली।
लोकसभा में काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाली सुष्मिता देव महिलाओं के मुद्दे पर सरकार को कई बार घेर चुकी हैं। सैनिटरी पैड पर जीएसटी लगाने से भड़की सुष्मिता ने इसे हटाने की मुहिम छेड़ी थी।
सुष्मिता देव कांग्रेस के प्रवक्ताओं के पैनल में भी शामिल हैं। इसके साथ ही वह दिल्ली बार काउंसिल की सदस्य भी हैं।
महिला कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति आभार प्रकट किया है। सुष्मिता देव ने ट्विटर पर लिखा, यह अवसर देने के लिए मैं आदरणीय एआईसीसी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति आभार प्रकट करती हूं।
पार्टी में हुआ बड़ा फेरबदल
बता दें कि शनिवार को कांग्रेस ने पार्टी संगठन में बड़ा फैरबदल करते हुए शोभा ओजा को हटाकर सुष्मिता देव को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश कांग्रेस में भी फेरबदल देखने को मिला है। मप्र कांग्रेस महासचिव मोहन प्रकाश और सचिव राकेश कालिया को जिम्मेदरी मुक्त कर दिया गया। इनके स्थान पर दीपक बाबरिया को महासचिव और जुबैर खान और संजय कपूर को सचिव बनाया गया है।
Published on:
10 Sept 2017 06:46 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
