इससे पहले गठबंधन में नीतीश कुमार के शामिल होने की अफवाह पर तेजप्रताप ने तंज कसा। तेजप्रताप ने कहा, नीतीश चाचा को महागठबंधन में आने की एंट्री नहीं मिलेगी। एक कार्यक्रम के दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम अपने घर के बाहर नीतीश के लिए नो एंट्री का बोर्ड लगावाएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले लालू यादव के दूसरे बेटे तेजस्वी यादव भी नीतीश के 'वापसी' का विरोध कर चुके हैं।